भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर की इस सीरीज में बीसीसीआई के चयनकर्ता एमएस धोनी को टीम से ड्राप भी कर सकते हैं.
खराब फॉर्म के चलते धोनी हो सकते हैं टीम से ड्राप
बता दें, कि एमएस धोनी का वर्तमान फॉर्म अच्छा नहीं हैं. उन्हें लगातार अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा हैं.

एमएस धोनी एशिया कप 2018 में भारतीय टीम के लिए 6 मैचों में 19.25 की औसत से मात्र 77 रन ही बना पाये. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 62.09 का रहा था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से ड्राप किया जा सकता हैं.
इंग्लैंड दौरे में भी स्ट्राइक रेट को लेकर हुई थी आलोचना

बता दें, कि इंग्लैंड दौरे में भी एमएस धोनी के स्ट्राइक रेट को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी. उन्होंने इंग्लैंड दौरे में कुल 3 वनडे मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 63.20 के खराब स्ट्राइक रेट से 79 रन ही बनाये थे.
माही की जगह पंत को टीम में किया जा सकता हैं शामिल
बता दें, कि अगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस को टीम से ड्राप किया जाता हैं, तो उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता हैं. ऋषभ पंत एक उभरते हुए युवा विकेटकीपर हैं और उनके ऊपर भारतीय टीम के चयनकर्ता अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं.

2019 विश्व कप से पहले चयनकर्ता ऋषभ पंत को भारतीय वनडे टीम में एक बार जरुर अजमाना चाहेंगे, जिसके चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका मिल सकता हैं. बता दें, कि पंत ने भारत के लिए टेस्ट और टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन वनडे में आजतक ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली हैं.
The post एमएस धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकते हैं ड्राप, इस विकेटकीपर को मिल सकता हैं मौका appeared first on SportzWiki Hindi.