भारतीय टीम 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित शर्मा के हाथ में टीम की कमान रहेगी। हांगकांग की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है और इस मैच में हारने का मतलब है एशिया कप से बाहर होना। आईये आपको दोनों टीमों के बारे में बताते हैं।
भारत

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को प्रैक्टिस मैच के रूप में लेना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया इस मैच से अपना टीम समीकरण बैठना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का मध्यक्रम परफॉर्म नहीं कर पाया था। यही वजह है कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपना मध्यक्रम परखना चाहेगी।
हांगकांग

हांगकांग की टीम क्वालीफायर जीतकर एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। पहले मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों करारी हार मिली थी। एक-दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी हांगकांग का बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया। गेंदबाजी में भी एहसान खान को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाई। भारत के खिलाफ हांगकांग ने कड़ी टक्कर दे दिया तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी।
आमने-सामने

भारत और हांगकांग की टीम अब तक सिर्फ एक बार एक दूसरे से भिड़ी है। एशिया कप 2008 में दोनों टीमों का मैच हुआ था और भारत ने इस मैच को 256 रनों से जीत लिया था।
कहाँ होगा मैच
भारत और हांगकांग के बीच होने वाला यह मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 18 सितंबर को भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, हार्डिक पांड्य, कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद
हांगकांग: अंशुमन रथ (कप्तान), ऐजाज खान, बाबर हायाट, कैमरून मैकुलसन, क्रिस्टोफर कार्टर, एहसान खान, एहसान नवाज, अरशद मोहम्मद, किन्चित शाह, नदीम अहमद, निजाकत खान, राग कपूर, स्कॉट मैककेनी, तनवीर अहमद, तनवीर अफजल, वकास खान, अफताब हुसैन
The post प्रीव्यू: हांगकांग के खिलाफ एशिया कप अभियान का विजयी आगाज करने कल उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.