स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड दौरे पर टी 20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज गवां दी हैं। इस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अपना पांचवा और आखिरी टेस्ट खेल रही हैं। इस टेस्ट में भारतीय टीम हार की कगार पर हैं। हाल ही में बीसीसीआई ने हेड कोच रवि शास्त्री समेत अपने खिलाड़ियों को एडवांस पेमेंट कर दिया हैं।
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और हेड कोच रवि शास्त्री को मालामाल कर दिया है। बीसीसीआई ने रविवार को ये पेमेंट किया, जिसमें टीम के हेड कोच रवि शास्त्री 2.5 करोड़ रुपए दिए हैं। यह पेमेंट रवि को 18 जुलाई से 17 अक्टूबर के बीच टीम की कोचिंग के लिए एडवांस में दिया गया हैं। बता दे इस वक्त टीम इंडिया बेहद ख़राब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही हैं, जिसकी वजह से कोच रवि शास्त्री की काफी आलोचना हो रही हैं।
बता दे 2016 से टीम इंडिया के कोच पद पर आसीन शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट अगले साल इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के बाद खत्म होगा। शस्त्री इस वक्त क्रिकेट दुनिया के सबसे महंगे कोच हैं। उन्हें प्रतिवर्ष 8 करोड़ रूपये मिलते हैं। बीसीसीआई द्वारा रिलीज़ की गई जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाडियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेनर फीस मिली हैं। वही टेस्ट खिलाड़ियों को भी स्ट रैंकिंग की इनामी राशि का शेयर दिया गया हैं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका में वन-डे और टेस्ट सीरीज और आईसीसी की इनामी राशि का मिलाकर 1.25 करोड़ रु. और वनडे और टी20 उपकप्तान रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे और निदाहास ट्रॉफी का मिलाकर 1.12 करोड़ रु. दिए गए हैं। इसके अलावा टीम के मौजूदा प्रमुख ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच 90 प्रतिशत टैक्स-फ्री रिटेनर फीस के रूप में 1.11 करोड़ रु. रुपए दिए गए हैं।
Herald