Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शतरंज : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष हारे, महिलाएं जीतीं

चेन्नई| पांचवीं सीड भारतीय महिला टीम ने जॉर्जिया के बाटुमी में खेली जा रहे 43वें विश्व शतरंज ओलम्पियाड टूर्नामेंट में पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। भारतीय पुरुष टीम को हालांकि अमेरिका के हाथों 2.5-1.5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।भारतीय महिलाओं में हरिका द्रोणावल्ली और तानिया सचदेवा ने अपनी-अपनी विपक्षियों को मात दी तो वहीं कोनेरू हम्पी और ईशा कारावाडे ने अपने-अपने मुकाबले ड्रॉ खेले।

ओपन वर्ग में पुरुष टीम के मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को फाबियो कारुआना ने मात दी। बाकी तीनों मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।

काले मोहरों से खेल रहे आनंद सिर्फ 26 चालों में ही मात खा बैठे। यह मैच 20वीं चाल से अमेरिकी खिलाड़ी के पक्ष में होता दिख रहा था और हुआ भी ऐसा ही।

पी. हरिकृष्णनन और वेस्ले के बीच मैच ड्रॉ रहा। विदित संतोष गुजराती तथा हिकारू नाकामुरा के बीच हुए मैच का परिणाम भी नहीं निकल सका। के. शशिकरण और सैमुएल शैंकलैंज के बीच का मैच भी ड्रॉ रहा।

The post शतरंज : विश्व ओलम्पियाड में भारतीय पुरुष हारे, महिलाएं जीतीं appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.