भारत और हांगकांग के बीच आज एशिया कप का चौथा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को डेब्यू करने का मौका मिला। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया। खलील आईपीएल में हैदराबाद टीम का हिस्सा है।
नजाकत खान को किया आउट
खलील अहमद को अपने पहले वनडे मैच में पहला विकेट लेने के लिए काफी लम्बा इंतजार करना पड़ा। खलील ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे हांगकांग के सलामी बल्लेबाज नजाकत खान को पवेलियन भेजा। नजाकत जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे। खालीद ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट किया। राउंडर द विकेट गेंदबाजी करने रहे खलील की सीधी गेंद पर क्रॉस शॉट खेलने के चक्कर में गेंद उनके पैरों पर जाकर लगी।
डीआरएस ने भी नहीं दिया साथ

अंपायर के आउट देने के बाद नजाकत ने डीआरएस का सहारा लिया। उसमें भी साफ दिख रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी है। इसके साथ ही गेंद विकेट के सामने बल्लेबाज के पैरों पर जाकर लगी और गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप पर जाकर टकराती। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा भी नहीं लिया था।
इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी बल्लेबाज को आउट करार दे दिया। नजाकत ने 92 रनों की शानदार पारी खेली। इस तरह खलील अहमद को उनके वनडे और अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट मिला।
चोटिल भी हो गए खलील
अपना पहला विकेट लेने के दौरान ही खलील अपने आप को चोटिल कर बैठे। अपील करने के दौरान वह पीछे भागने के चक्कर में मैदान पर गिर गए और उनका दाहिना हाथ मुड़ गया। इसके बादजूद उन्होंने अपील करना बंद नहीं किया।
उनके विकेट लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी उन्हें कुछ समझते भी दिखे। खलील भारतीय गेंदबाजी का भविष्य हैं और उन्हें गेंदबाजी करते हुए देख आज सभी को गर्व हुआ होगा।
देखें वीडियो:
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 18, 2018
The post एशिया कप: वीडियो: करियर का पहला विकेट लेने के चक्कर में चोटिल हुए खलील अहमद, धोनी ने दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.