जर्मनी। जर्मनी के मिडफील्डर सामी खेदिरा ने इटली के क्लब जुवेंतस के साथ अपने करार का विस्तार कर लिया है। वह 2021 तक क्लब के साथ ही बने रहेंगे। वह ब्राजील में हुए 2014 फीफा विश्व कप की विजेता रही जर्मनी की टीम का भी हिस्सा थे।
31 वर्षीय खेदिरा वर्ष 2015 में स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल हुए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि इस समर ट्रांसफर विंडो में वह इंग्लिश क्लब लिवरपूल या फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो सकते हैं। खेदिरा ने अब तक जुवेंतस के लिए 80 मैचों में कुल 20 गोल दागे हैं। वह क्लब के साथ तीन बार इटली लीग का खिताब जीत चुके हैं।
The post सामी खेदिरा ने जुवेंतस के साथ अपना करार बढ़ाया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.