Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस तेज़ गेंदबाज़ ने दी भारत की चुनौती, कहा हासिल करूँगा पांच विकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबले को लेकर सभी की निगाहें टिक गई है. इस मैच से पहले एक बार फिर से दोनों देशों के जुबानी जंग शुरू ही गई है. वहीं अब इस कड़ी में पाकिस्तान तेज़ गेंदबाज़ उस्मान खान ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होने कहा कि वो भारत के खिलाफ पांच विकेट हासिल करना चाहते हैं.

मुझे पांच विकेट लेने है 

भारत के खिलाफ गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी भारत-पाकिस्तान मैच में अच्छा करते हैं उन्हें काफी सम्मान मिलता है.  मैं इस मैच में अच्छा करना चाहता हूं,हांगकांग के मैच में मुझे तीन विकेट मिले, उम्मीद है कि भारत के खिलाफ पांच विकेट ले सकूं.

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“भारत एक शानदार टीम है, उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं. जाहिर है जब पाकिस्तान और भारत मैच खेलते हैं तो ना केवल खिलाड़ी बल्कि दर्शक भी उत्साहित हो जाते हैं. ये एक बड़ा खेल है और उम्मीद है कि हमारी तैयारी अच्छी रही है.”

हमे यहाँ की पिचों का अंदाज़ा है 

उस्मान ने घरेलू हालात का फायदा उठाने को लेकर कहा कि

“पाकिस्तान टीम दुबई की पिचों से अभ्यस्त है इसलिए हमे थोड़ा फायदा है और हम पिच और मैदान के बारे में कुछ चीजें जानते हैं.अगर आप हमारे गेंदबाजी अटैक को देखें तो जो खेल रहे हैं और जो खिलाड़ी बेंच पर हैं, वो सभी टॉप गेंदबाज हैं इसलिए काफी प्रतिस्पर्धा है. ये मजेदार है क्योंकि आपको हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है, इसलिए मैं काफी कड़ी मेहनत कर रहा हूं.”

ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत के खिलाफ उस्मान कैसा प्रदर्शन करते है. वैसा हमेशा से भारत और पाक के बीच मुकाबला भारत की बल्लेबाज़ी और पाक की गेंदबाज़ी के बीच रहता है. ऐसे में अब ये मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो गया है.

The post पाकिस्तान के इस तेज़ गेंदबाज़ ने दी भारत की चुनौती, कहा हासिल करूँगा पांच विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.