Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले सैम करन को ये फ्रेंचाइजी आईपीएल में अपनी टीम में करना चाहती हैं शामिल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम करन ने दमदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसा कर ऑल राउंडर सैम करन ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अब गेंद सैम करन के पाले में है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के बाज़ार में खुद को उतारना चाहते हैं या नहीं.

इस आईपीएल टीम की नज़रें सैम करन पर 

आईपीएल फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र बनाए रखती हैं, खासकर युवा खिलाड़ियों पर. जिससे वह अगले सीजन के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सके. द गार्जियन में दी गयी खबर के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की नज़रें 2019 में सैम को अपनी टीम में शामिल करने पर लगी हैं.

सैम ने भारत के खिलाफ इस सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में दो अर्द्धशतकीय पारी के साथ 322 रन बनाए हैं. जबकि 9 विकेट निकालने में सफल रहे. एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में करन ने 87 रन बनाकर 5 विकेट चटकाए थे. सीरीज का यह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा.

हालांकि अगले आईपीएल सीजन में खेलना करन के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. जिसका कारण है कि आईपीएल-2019 मार्च 19 से मई 29 के बीच खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड टीम को 5 मई से पाकिस्तान के खिलाफ सफ़ेद बॉल क्रिकेट खेलना है.

सैम करन ने इसी वर्ष जून में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उस मैच में सैम ज्यादा प्रभावी नहीं रहे थे. मगर भारत के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है.

सैम पूर्व ज़िम्बाम्वे क्रिकेटर केविन करन के बेटे हैं. घरेलू क्रिकेट में सरे की ओर से खेलने वाले करन अभी तक 46 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 1769 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 3.41 की इकॉनमी से 128 विकेट निकाले हैं. 20 वर्षीय सैम को भविष्य के एक बड़े ऑल राउंडर प्लेयर के तौर पर देखा जा रहा है.

The post भारत को हराने में अहम भूमिका निभाने वाले सैम करन को ये फ्रेंचाइजी आईपीएल में अपनी टीम में करना चाहती हैं शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.