Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिम्‍बाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका, बांग्‍लादेश दौरे से बाहर

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले जिम्बाब्वे को करारा झटका लगा है. दरअसल जिम्‍बाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान ग्रीम क्रेमर आगामी अफ्रीका दौरे पर चोट के कारण नहीं जा पाएगे. इस बात का खुलासा जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट बोर्ड की तरफ से रविवार को किया गया. बोर्ड ने बताया कि घुटने में चोट के कारण ग्रीम क्रेमर को आराम दिया जायेगा.

आपको बता दें कि जिम्‍बाब्‍वे की टीम बीते दिनों हुए विश्‍व कप क्‍वालिफायर के दौरान बाहर हो गई थी, जिसके बाद बोर्ड ने ग्रीम क्रेमर को कप्‍तानी से हटा दिया था. क्रीमर स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

बताया गया कि क्रीमर को घुटने में काफी समय से दर्द की शिकायत थी. बांग्‍लादेश और साउथ अफ्रीका के टूर से पहले तैयारियों के दौरान अचानक उनका दर्द काफी बढ़ गया. पिछले सप्‍ताह ग्रीम क्रीमर घुटने की चोट से गुजरे हैं.

जिम्‍बाब्‍वे टीम के फिजियो ने कहा कि “पूर्व कप्तान पिछले कई महीनों से दर्द की समस्या से जूझ रहे थे ऐसे में उन्हें आराम की सख्त जरुरत थी. उनका लगातार कुछ दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन दर्द में राहत नहीं मिलने के बाद 23 अगस्‍त को उन्‍हें सर्जरी से गुजरना पड़ा. क्रीमर की सर्जरी अच्‍छी हुई है और वो तेजी से इससे उबर रहे हैं. उन्‍हें अभी वापस मैदान में आने में कम से कम छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है. ऐसे में अब उनका साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश दौरे पर खेल पाना संभव नहीं है.”

बताया गया कि हाथ में चोट से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज काइली जार्विस चोट से पूरी तरह से ठीक होने के बाद टीम का हिस्‍सा बन गए हैं. साथ ही ऑलराउंडर सोलोमन मीर भी एड़ी की चोट से पूरी तरह से ठीक होने के बाद टीम का हिस्‍सा बन गए हैं.

The post जिम्‍बाब्‍वे के पूर्व कप्‍तान चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका, बांग्‍लादेश दौरे से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.