हाल में ही वेस्टइंडीज के महान ब्रयान लारा न्यूयार्क में वर्ल्ड कप 2019 के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने 400 रन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया. वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि क्या उन्हें कभी भी बल्लेबाज़ी करते समय असहज हुए हैं.
मैं एक बार खुद से निराश था

ब्रयान लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में 400 रन की यादगार पारी खेली थी. उनकी ये पारी आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है.
ऐसे में उस स्कोर को लेकर बात करते हुए लारा ने कहा कि “दोबारा से उस पारी को लेकर मैंने कभी नही सोचा था. मुझे कभी भी नही लगता था, कि मैंने कभी भी तरह की पारी भी खेल पाउँगा. यहाँ ताकि जब मैंने 1994 में 375 रन की पारी खेली थी, तब मैं थोड़ा सा निराशा था क्योंकि उस दौरान मैंने 400 रन बनाने का मौका खो दिया था.”
मुझे कभी भी बल्लेबाज़ी करते हुए डर नही लगता था

अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे कभी भी बल्लेबाज़ी करते हुए डर नही लगा. हां, ये सच है जब मैं बल्लेबाज़ी करने आता था तब मैं थोड़ा सा नर्वस होता था. हालांकि मैं कभी भी क्रीज़ पर नर्वस नही हुआ. मुझे हमेशा से लगता है कि जब आप बल्लेबाज़ी करते हैं, तो आप किसी भी तरह से संयम नही खोना नही चाहते है. इससे आपका ध्यान भटक जाता है.”
ली ने की थी सबसे तेज़ गेंदबाज़ी
दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज़ को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “एक बार पोर्ट ऑफ़ स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज़ ब्रेट ली ने 6 ओवर का स्पेल किया था. ये मेरे करियर का सबसे खतरनाक स्पेल था. मैंने वैसी तेज़ गेंदबाज़ी कभी भी नही देखी. मेरे लिए वो मेरे करियर की सबसे तेज़ गेंदबाज़ी थी.”
The post ग्लेन मैक्ग्रा और एंडरसन को नहीं बल्कि इस गेंदबाज को ब्रायन लारा ने बताया दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.