स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज के चौथे मैच को इंग्लैंड ने जीतकर इस सीरीज को भी जीत लिया है। भारत ने इस सीरीज में अभी तक 1 मैच जीता है और इस सीरीज में भारत दो मैच तो एकदम नजदीक जाकर हारा है। चौथे मैच में भारतीय बल्लेबाज ने बहुत ज्यादा निराश किया है। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। चौथे मैच की दूसरी पारी में कप्तान विराट और उपकप्तान रहाणे के अलावा दूसरे बल्लेबाजों ने निराश किया है। लेकिन विराट ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। अगर हम इस सीरीज में विराट कोहली की बल्लेबाज की बात करें तो विराट ने हर मैच की पारी में शतक या अर्धशतक लगाया है।
इस सीरीज के 4 टेस्ट मैच की 8 पारियों में विराट ने 544 रन बनाये है। इसके साथ विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार है। चौथे टेस्ट में 46 और 58 रन की पारियां खेली। इसकी बदौलत उन्होंने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 937 रेटिंग अंक हासिल किए। इसके बाद विराट कोहली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कप्तान के रूप में किसी दूसरे कप्तान ने नहीं बनाया है।
विराट कोहली ने बतौर कप्तान के रूप में टेस्ट की 65 पारियां खेलकर सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बतौर कप्तान के रूप में सबसे तेज गती 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम था जिन्होंने 71 पारियों में 4000 रन बनाए थे। लेकिन कोहली ने 65 पारियों में ही सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के 6 हजार रन भी इस सीरीज में पूरे कर लिये है।
Herald