Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड- भारत के इन पांच बल्लेबाजों ने जब भी लगाया टीम के लिए शतक नहीं हारी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक कई महान बल्लेबाज हुए। इन दिग्गज बल्लेबाजों ने भारतीय क्रिकेट का क्रिकेट जगत में खास नाम किया है। इस फेहरिस्त में दिलिप वेंगसरकर से लगाकर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर से लगातार विराट कोहली जैसे बल्लेबाज हुए।

इन भारतीय बल्लेबाजों के टेस्ट शतक पर कभी नहीं हारा भारत

इन बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को एक बड़े मुकाम तक पहुंचाया। लेकिन इन दिग्गज बल्लेबाजों के अलावा कुछ ऐसे बल्लेबाज भी हैं जिनके टेस्ट करियर के शतकों में भारत को कभी हार नहीं मिली है। तो आईए आपको बताते हैं भारत के वो टेस्ट बल्लेबाज जिनके शतक पर भारत को नहीं करना पड़ा हार का सामना…..

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान धोनी के बल्ले से कई रन निकले। और उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक जड़े। धोनी के 6 शतकों में भारतीय टीम को 4 टेस्ट मैचों में जीत हासिल हुई तो 2 मैच ड्रॉ रहे लेकिन शतक बनाने पर कभी हार नहीं हुई।

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी बड़ा जबरदस्त टेस्ट रिकॉर्ड रहा है। गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट खेले जिसमें 9 शतक जड़े। गंभीर के इन टेस्ट शतकों में भारत कभी नहीं हारा है। 9 में से 4 बार भारत को जीत मिली तो 5 मैच ड्रॉ रहे।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अजिंक्य रहाणे ने अब तक अपने करियर में भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेले जिसमें 9 शतक लगा चुके हैं। अजिंक्य रहाणे ने जो 9 टेस्ट शतक लगाए उसमें भारत को कभी हार नहीं मिली है। इसमें 6 बार जीत मिली तो 3 बार मैच ड्रॉ हुए।

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी शानदार टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। सौरव गांगुली ने भारत के लिए खेले 113 टेस्ट मैचों में 16 शतक लगाए जिसमें 12 मैचों में भारत को जीत मिली तो 4 मैच ड्रॉ रहे लेकिन कभी हार नहीं मिली।

गुडंप्पा विश्वनाथ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गुडंप्पा विश्वनाथ अपने समय के बहुत बड़े बल्लेबाज रहे हैं। गुडंप्पा विश्वनाथ ने भारत के लिए 91 टेस्ट मैच खेले जिसमें 14 शतक लगाए। विश्वनाथ की इन 14 शतकीय पारियों में भारत को कभी हार नहीं मिली है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post रिकॉर्ड- भारत के इन पांच बल्लेबाजों ने जब भी लगाया टीम के लिए शतक नहीं हारी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.