भारतीय टीम को नवंबर से लेकर जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारत की टीम का 21 नवंबर से लेकर 18 जनवरी तक यह दौरा चलेगा. भारतीय टीम इस दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेगी.
21 नवंबर से 25 नवंबर तक भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वहीं इसके बाद भारतीय टीम को 6 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. इसके बाद भारतीय टीम 12 जनवरी से 18 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज अहम

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर इयान हिली ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे लगता हैं, कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को वापस अच्छे ट्रेक में लाने के लिए भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अहम हैं. यह एक रोमांचक सीरीज हो सकती हैं और अगर यह सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अच्छा प्रदर्शन करता हैं, तो उसे विश्व कप 2019 और एशेज 2019 में काफी आत्मविश्वास मिलेगा.”
हमारे गेंदबाजो को वापस पाना होगा आत्मविश्वास

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, “हमारी टीम की गेंदबाजी पिछले कुछ समय से अच्छी नहीं रही हैं, इसलिए मुझे लगता हैं, कि हमारे गेंदबाजों को भारत के लिए योजना तैयार रखनी चाहिए. उन्हें तय करना चाहिए, कि किस तरह से यॉर्कर का प्रयोग करना हैं. हमारे गेंदबाज अपनी योजनाओं को मैदान पर लागु करें और अपना आत्मविश्वास वापस पाए. हमारी गेंदबाजी में गहराई हैं और वह भारत के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं.
119 टेस्ट खेले हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए

इयान हिली ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 119 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 27.39 की औसत से 4356 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट करियर में 168 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 21.00 की औसत से 1764 रन बनाये हैं. उ
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1988 में डेब्यू किया था. वहीं उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंतिम मैच 1999 में जिम्बाम्बे के खिलाफ खेला था.
The post भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर इयान हिली ने बोली बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.