इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 7 सितम्बर से ओवल में खेला जाएगा। आज मैच से 2 दिन पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस की। भारतीय टीम पहले ही यह सीरीज गंवा चुकी है और ओवल में इज्जत की लड़ाई लड़ने उतरेगी। शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और पांचवें टेस्ट के बारे में बात की।
बड़ी बढ़त बनाने का था मौका

कोच रवि शास्त्री के अनुसार पिछले मैच में उनकी टीम अच्छी परिस्थिति में थी और आसानी से 75-80 रनों की बढ़त बना सकती थी। उन्होंने कहा
“एजबेस्टन में हम जरुर पीछे थे और इंग्लैंड को पड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यहाँ ऐसा नहीं था। हम शुरुआत में गेंदबाजों की बदौलत अच्छी पकड़ बना चुके थे और इसी वजह से यह हार ज्यादा चुभ रही है।”
एलिस्टर कुक की तारीफ की

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक की शास्त्री ने काफी तारीफ की। बकौल शास्त्री कुक इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
भारतीय कोच ने कहा
“मैंने नागपुर में उनकी पहली पारी देखी थी। वह इंग्लैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह मानसिक रूप में काफी मजबूत हैं। उनके करियर में एक समय था, जब वह शानदार खेल दिखते थे। इन परिस्थितियों में लगातार रन बना एक सलामी बल्लेबाज के लिए काफी मुश्किल काम है पर उन्होंने लगातार ऐसा किया है।”
पिच पर सेट होना जरूरी

कोच के अनुसार इंग्लैंड की पिचों पर सेट होना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा
“यहाँ पर लक की जरूरत होती है। आपने दूसरी इनिंग में पुजारा को देखा। वह पहली इनिंग में 30 पहुँचने के बाद शतक तक पहुँच गए लेकिन जब आप 30-40 बनाने के बाद आउट होते हैं तो आपको दुख होना चाहिए।”
इसके साथ ही उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के शतकीय पारी की भी तारीफ की। उनके अनुसार पहली पारी ने पुजारा द्वारा खेली गई 132 रनों की पारी खडूस पारी थी।
The post कोच रवि शास्त्री ने ढूढ़ निकाला इंग्लैंड में भारत के हार की असली वजह, बताया क्यों करना पड़ा क्लोज मैच में हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.