Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रोएशिया के लुका मोड्रिच ने समाप्त की रोनाल्डो-मेसी की बादशाहत, जीता ये पुरस्कार

लंदन। फुटबॉल के व्यक्तिगत पुरस्कारों को हासिल करने की दस सालों से चली आ रही पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बादशाहत खत्म हो गई है।रियल मैड्रिड और क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कर इन दोनों दिग्गज खिलाडिय़ों की कई सालों से चली आ रही बादशाहत समाप्त कर दी है।

डेविड वार्नर ने इस टीम की ओर से लगाया बड़ा शतक

क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने इस साल के पुरस्कार के लिए मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा। लुका मोड्रिच ने रियल मैड्रिड और क्रोएशिया की ओर से शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। क्रोएशिया के लुका मोड्रिच के टीम में रहते हुए रियाल ने लगातार तीसरी बार चैंपियन्स लीग चैम्पियन बनी थी। जबकि उनकी राष्ट्रीय टीम क्रोएशिया ने पहली बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी।

विजय हजारे ट्रॉफी: लगातार दूसरा शतक बनाने से चूका ये युवा बल्लेबाज

पांच-पांच बार फीफा का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने वाले रोनाल्डो और मेसी लंदन में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में भाग नहीं लिया। इस कारण इन दोनों स्टार खिलाडिय़ों को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस पर मोड्रिच ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अपने कारण होते हैं। निश्चित तौर पर अगर वे यहां होते तो मुझे खुशी होती।

इंग्लैंड दौरे से पहले श्रीलंका बोर्ड ने मैथ्यूज को हटाकर इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

रियल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिच ने इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद कहा कि भावनाएं हावी हो रही है। उन्होंने इस दौरान उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया है।