पिछले एशिया कप की चैंपियन भारतीय टीम दुबई में जारी एशिया कप का अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी. 19 सितंबर को होने वाले इस मैच में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगा. वहीं पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का मानना है कि विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम अधिक मजबूत है.
ये बोले सरफराज अहमद

सरफराज अहमद ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय टीम को एक मजबूत टीम बताते हुए कहा ”इसमें कोई शक नहीं कि कोहली कप्तान और विश्व के एक बड़े बल्लेबाज हैं, लेकिन वह कोहली के बिना भी एक अच्छी टीम हैं. उनके पास शानदार खिलाड़ी हैं, जो पहले भारत के लिए अच्छा कर चुके हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता इससे कोई ज्यादा फर्क पड़ेगा. उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है. मैं कह सकता हूं कि ये एक अच्छा मैच होने वाला है.”
वहीं सरफराज ने कहा कि वह जब मैदान पर उतरेंगे तो चैंपियन ट्रॉफी की जीत को ध्यान में नहीं रखेंगे. बल्कि ये नई रणनीति के साथ उतरेंगे. उन्होंने कहा ”हम अपने दिमाग में चैंपियन ट्रॉफी नहीं रखेंगे. वह एक अलग माहौल और अलग परिस्थितियां थीं. ये एक साल पहले की बात है जोकि अब इतिहास बन चुका है. इसलिए हम नयी रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे.”

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ही खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम को एक बड़ी हार मिली थी. उस मैच में पाकिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ समय से काफी अच्छा कर रही है. फखर ज़मान, बाबर आज़म और शोएब मलिक जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर और हसन अली अच्छा कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम की भी गेंदबाजी काफी मजबूत है. बल्लेबाजी ने ज़रूर अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ निराश किया है.
The post भारत के खिलाफ मैच से पहले सहमें दिखे पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद, टीम इंडिया के लिए कहीं ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.