Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को माना जा रहा एशिया कप की प्रबल दावेदार, लेकिन इन पांच कारणों से मिल सकती हैं हार

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम को एशिया कप खेलने के लिए युएई जाना है. एशिया कप 15 से 28 सितंबर के बीच खेला जायेगा. वैसे तो एशिया कप की प्रबल दावेदार टीम भारत को माना जा रहा है, लेकिन आज हम आपकों अपने इस लेख में पांच ऐसे कारण बताएंगे, जिनके चलते भारतीय टीम एशिया कप में हारकर बाहर हो सकती है.

कोहली का आराम पड़ सकता है भारी 

एशिया कप एक काफी बड़ा टूर्नामेंट है. जहां पाकिस्तान,बांग्लादेश, अफगानिस्तान व श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें भी होगी. ऐसे में कही भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम देना एक सही फैसला नहीं लगता है.

एशिया कप के बाद भारत को वेस्टइंडीज के साथ अपनी घरेलू जमीन पर सीरीज खेलनी है. शायद विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम देना एक सही फैसला होता. विराट का आराम कही भारतीय टीम के लिए कही भारी ना पड़ जाये.

धवन और राहुल जैसे ओपनरों की खराब फॉर्म 

शिखर धवन और केएल राहुल खराब फॉर्म में चल रहे है. दोनों ही खिलाडियों का आत्मविश्वास बहुत कम है. ऐसे में एशिया कप में अगर इन दोनों का खराब फॉर्म जारी रहता है, तो यह भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है और भारत को एशिया कप से बाहर भी करा सकता है.

मध्यक्रम की चली आ रही परेशानी 

भारतीय टीम का मध्यक्रम पिछले काफी समय से फ्लॉप चल रहा है. पिछले दो साल से भारतीय टीम अपनी इस परेशानी से जूझ रही है. मध्यक्रम की परेशानी भी भारतीय टीम को एशिया कप से बाहर का रस्ता दिखा सकती है.

कई खिलाड़ी इंजरी के बाद कर रहे वापसी 

भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में चोटिल चल रहे थे. टीम के तेज गेंदबाज बुमारह और भुवनेश्वर चोटिल थे. ऐसे में अब सवाल उठता है, कि यह खिलाड़ी एशिया कप में अपना 100 प्रतिशत दे पाते है या नहीं.  अगर यह खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते है, तो भारतीय टीम को एशिया कप में हार का सामना करना पड़ सकता है.

युएई की परिस्थितियों से अंजान खिलाड़ी 

बता दें, कि भारत के सभी खिलाड़ी युएई की परिस्तिथियों से अंजान है. भारत के खिलाड़ियों ने युएई की परिस्तिथियों में अंतिम बार आईपीएल 2014 में खेला था.

इसके बाद से भारतीय टीम ने किसी भी तरह का कोई क्रिकेट युएई में नहीं खेला है. भारतीय टीम के लिए युएई की परिस्तिथियों से अंजान रहना भी चिंता की बात  है.

The post भारत को माना जा रहा एशिया कप की प्रबल दावेदार, लेकिन इन पांच कारणों से मिल सकती हैं हार appeared first on SportzWiki Hindi.