Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या बुरी तरह हुए चोटिल, शोएब मलिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच एशिया कप 2018 का पांचवा लीग मुकाबला आज बुधवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

हार्दिक पांड्या हुए बुरी तरह चोटिल 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मैच से भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही हैं.  दरअसल, इस मैच में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हो गये हैं.

बता दें, कि हांगकांग के खिलाफ हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ आराम किया था. इस अहम मैच में हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन वह बुरी तरह चोटिल हो गये हैं.

हार्दिक की पीठ में आया खिचाव 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की पीठ में खिचाव आ गया हैं. दरअसल, जब हार्दिक पांड्या पाकिस्तान की पारी का 18वां ओवर लेकर आ रहे थे, तो इस ओवर की पांचवी गेंद पर गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या को अपनी पीठ पर खिचाव महसूस हुआ और वह तुरंत मैदान पर गिर गये.

स्टेचर में जाया गया हार्दिक को 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट इतनी गंभीर थी, कि उन्हें स्टेचर में जाया गया हैं. फिलहाल उनकी चोट का इलाज किया जा रहा हैं.

पूरे एशिया कप से हो सकते हैं बाहर 

हार्दिक पांड्या की चोट इतनी गंभीर हैं, कि वह पूरे एशिया कप से भी बाहर हो सकते हैं. उनका इस मैच में आगे भाग लेना भी बहुत मुश्किल लग रहा हैं.

हार्दिक पांड्या अगर इस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे, तो यह भारतीय टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं. वहीं अगर वह इस पुरे एशिया कप से बाहर होते हैं. तो यह भारतीय टीम के लिए और भी बड़ा झटका साबित हो सकता हैं.

यहाँ देखे वीडियो 

 

 

The post वीडियो : भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, हार्दिक पांड्या बुरी तरह हुए चोटिल, शोएब मलिक ने किया दिल जीत लेने वाला काम appeared first on SportzWiki Hindi.