Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ करने वाले बांग्लादेशी क्रिकेट पर लगा छह माह का प्रतिबंध

खेल डेस्क। बांग्लादेश के क्रिकेट शब्बीर रहमान अपने खेल से ज्यादा अपने आचरण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने गलत आचरण के कारण ही इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है।

ये रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने ऋषभ पंत

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के कारण शब्बीर रहमान पर क्रिकेट खेलने के लिए छह महीनों का प्रतिबंध लगाया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस प्रतिबंध के बाद शब्बीर रहमान अब छह महीने तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भाग नहीं ले सकेंगे।

EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

हमेशा से ही विवादों में शामिल रहे बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर पर एक समय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने भी सनसनीखेज आरोप लगाया था। शोएब मलिक ने शब्बीर रहमान पर पर अपनी पत्नी सानिया मिर्जा से से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

भारत ने विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरिज भी गंवाई, इंग्लैंड ने जीता चौथा टेस्ट

पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक ने बताया था कि वह एक टूर्नामेंट के लिए ढाका गए थे, जहां पर इस शब्बीर ने सानिया के साथ छेड़छाड़ की थी। पाकिस्तानी ऑलराउडर शोएब मलिक ने क्रिकेट कमेटी ऑफ ढाका मेट्रोपोलिस से भी इस मामले में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ ये मैदान पर ही छेडख़ानी हुई थी।

इसके अलावा भी शब्बीर का सामना कई विवादों से हो चुका है। एक बार तो उन्होंने एक क्रिकेट प्रशंसक के साथ ही हाथापाई कर ली थी। राजशाही डिविजनल नेशनल क्रिकेट लीग के मैच के दौरान शब्बीर ने प्रशंसक के साथ झड़प की थी।शब्बीर ने बांग्लादेश की ओर से 11 टेस्ट, 54 वनडे और 41 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।