Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले एक बार फिर से विवादों में धोनी, हो सकते हैं टीम से बाहर

महेंन्द्र सिंह धोनी

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से विवादों में फंसते हुए नज़र आ रहें हैं. एमएस धोनी और स्पार्टन खेलों के बीच शेयरिंग कोलेकर विवाद हो गया है. आप को बता दें ये एक ऑस्ट्रलियन कम्पनी है, जो धोनी के स्पोर्ट्स चीजों को स्पोंसर करती हैं.

वित्तीय अनियमिताएं आ रही है 

सूत्रों का कहना है कि कंपनी अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के साथ पैसे को लेकर अनियमिताएं कर रही हैं. इस वजह से सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ियों के साथ कंपनी के साथ रिश्तें ख़राब कर रही है.

आप को बता दें कि कंपनी का स्वामित्व जलंधर स्थित व्यवसायी कुणाल शर्मा है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि धोनी कंपनी के सह-मालिक हैं  और इस कंपनी में 2 मिलियन का हिस्सा है. इसके अलावा कम्पनी के मालिक शर्मा को इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी इयान मॉर्गन को बड़ी राशि का भुगतान करना है. 

विवाद के बाद भी कंपनी से जुड़े हुए है धोनी 

इस कंपनी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और जो बर्न्स और पाकिस्तान के कामिल खान जैसे क्रिकेटर्स भी जुड़ें हुए हैं. हालांकि इस विवाद में शामिल होने के बावजूद, धोनी ने अपने बल्ले और उपकरणों में कंपनी के लोगो का उपयोग जारी रखा है.

इस विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन ने कहा कि “वो भी पहले इस कम्पनी का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को हटा लिया है. कंपनी के रिश्ते खिलाड़ियों के साथ लगातार ख़राब होते जा रहें हैं.”

आपको बता दें कि इससे पहले धोनी हिमाचल प्रदेश गए थे, जहाँ पर सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट घोषित कर दिया था. जिसके बाद भी धोनी को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुए था. हालांकि तब भी धोनी ने इस मामले में कुछ नही कहा था. ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि धोनी आने वाले समय में क्या कहते हैं.

The post एशिया कप से पहले एक बार फिर से विवादों में धोनी, हो सकते हैं टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.