Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले पांच कप्तान, जाने किसने बनाई हैं इस शर्मनाक लिस्ट के टॉप पर जगह

भारतीय क्रिकेट का इतिहास 86 साल पुराना है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जब सीके नायडू की कप्तानी में भारतीय टीम खेलने उतरी थी। उसके बाद से अब तक भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 30 कप्तान रह चुके हैं। मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं।

भारत को इन पांच कप्तानों की कप्तानी में झेलनी पड़ी सबसे ज्यादा हार

इन 30 कप्तानों में किसी की कप्तानी में भारत से खासी सफलता हासिल की तो कोई कप्तान फिसड्डी रहा। इसी तरह से आज हम आपको भारतीय क्रिकेट कप्तान के इतिहास के झरोखे तक ले जाते हैं और बताते हैं वो पांच कप्तान जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने झेली सबसे ज्यादा हार…..

बिशन सिंह बेदी-11 हार

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक रहे बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम के लिए 1976 से 1978 के बीच कप्तानी संभाली। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 22 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, लेकिन उन्हें  इस दौरान 6 जीत के मुकाबले 11 हार का सामना करना पड़ा।

The post ये हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले पांच कप्तान, जाने किसने बनाई हैं इस शर्मनाक लिस्ट के टॉप पर जगह appeared first on SportzWiki Hindi.