सियोल| भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को यहां जारी कोरिया ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की किम गा उन को मात दी।
वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-80 किम को सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
पहले हाफ में सायना ने आसानी से किम पर अपना दबदबा बनाते हुए 16-13 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी ने अंक बटोरते हुए भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना स्कोर 18-20 कर लिया था।
यहां लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने गेम प्वाइंट हासिल करते हुए पहला गेम किम के खिलाफ 21-18 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में किम ने खेल में अपनी वापसी की और सायना को 9-5 से पीछे किया लेकिन हार न मानते हुए भारतीय खिलाड़ी ने 13-13 से स्कोर बराबर कर लिया।
स्कोर बराबर होने के बाद सायना ने खेल में वापसी की ओर किम को पछाड़ते हुए दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम करने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा या हांगकांग की यिप पुई यिन में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।
The post बैडमिंटन : सायना ने कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनायी अपनी जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.