Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बैडमिंटन खिलाड़ी से इस दिन साइना नेहवाल बंधेगी शादी के बंधन में  

इंटरनेट डेस्क। साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल वर्तमान में दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण भारत की ये महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं।

कलेक्टर कार्यालय में 8वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

भारत की ये बैडमिंटन स्टार जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय से बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप और साइना नेहवाल एक-दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 28 वर्षीय साइना इसी साल दिसंबर में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। मिली रिपोर्ट के अनुसार, ये कपल आने वाले 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते है। रिपोर्ट में ये भी जानकारी मिली है कि दोनों की शादी एक सादे समारोह में होगी। शादी के बाद एक बड़े रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खेल से जुड़ी हस्तियों के साथ कई बड़ी—बड़ी हस्तियां भी मौजूद होगी।

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी कई समय से एक—दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन दोनों ने खुलकर अपने इस रिलेशन के बारें में नहीं बताया है। कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं। 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं।