Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार पर बोलें गांगुली- मैच देख मजा आ गया, अंपायर के उपर उठ रही उंगलियों पर कही ये बात

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को गंवा दिया. रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को 60 रन से शर्मनाक शिकस्त मिली. 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को मेजबान टीम ने 184 रन पर ढेर कर दिया. इसी के साथ भारत के हाथों से यह सीरीज 1-3 से निकल गई. सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा.

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी बात रखी है. गांगुली ने भारत के हार के बाद कहा कि “मुझे जिस तरह की टेस्ट सीरीज की उम्मीद थी वैसा ही देखने को मिला. भले ही भारत इस मैच के साथ सीरीज हार गया हो लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह एक शानदार मैच था. इस जीत के लिए इंग्लैंड को बधाई. विराट ने एक बार फिर दम दिखाया भले हम हार गये. इस मैच में कुमार धर्मसेना की अंपायरिंग देख मजा आ गया.”

आपको बता दें कि सौरव गांगुली ने इस टेस्ट में टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताया था. वो भी तब जब इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भारत से 233 रनों से आगे हो गई थी और चौथी पारी में टीम इंडिया के लिए ये हासिल करना नामुमकिन सा लग रहा था. लेकिन गांगुली ने कहा था कि टीम इंडिया 300 रनों तक का लक्ष्य हासिल कर सकती है. सौरव गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका भरोसा जताया.

The post भारत की हार पर बोलें गांगुली- मैच देख मजा आ गया, अंपायर के उपर उठ रही उंगलियों पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.