Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वह मौके जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक

rohit sharma shikhar dhawan

चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ जब भी भारतीय टीम मैदान पर उतरती है तो वह एक बड़ा मुकाबला बन जाता है. ऐसा ही मुकाबला रविवार को एशिया कप के सुपर 4 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शतक जड़ भारत को आसान जीत दिला दिलायी.

एशिया कप के इस मैच से पहले सिर्फ दो बार ही ऐसा हुआ है, जब पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक लगाए.

पहली बार 1996 में हुआ ये कारनामा 

sachin tendulkar

पाकिस्तान के खिलाफ एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने का करानामाना पहली बार 1996 में हुआ था. ये मैच यूएई के शारजाह में खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सचिन तेंदुलकर और नवजोत सिंह सिद्धू ने शतक जड़ दिए थे. सचिन तेंदुलकर ने 118 रन बनाए थे. जबकि नवजोत सिंध सिद्धू ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. सिद्धू रन आउट का शिकार हुए थे. इस मैच में भारत ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी.

दूसरी बार 2005 में 

2015 में कोच्ची में खेले गए वनडे मैच में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाए थे. विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तेज तर्रार 108 रनों की पारी खेली थी. जबकि राहुल द्रविड़ ने 104 रन बनाए थे. द्रविड़ रन आउट होकर आउट हुए थे.

तीसरी बार धवन और रोहित ने कर दिया ये कारनामा 

एशिया कप-2018 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में धवन और रोहित ने शतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा 111 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई. जबकि 114 रनों की पारी खेल कर शिखर धवन रन आउट हुए. इस प्रकार इन तीनों कारनामों में एक चीज़ और एक समान रही वो ये कि दो शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक रन आउट होकर ही आउट हुआ.

The post वह मौके जब पाकिस्तान के खिलाफ एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक appeared first on SportzWiki Hindi.