इंटरनेट डेस्क। कल भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को मात देकर एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपना पहला मैच हांगकांग के साथ खेला लेकिन यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए जीतना आसान नही रहा। लेकिन दूसरें ही दिन पाकिस्तान के साथ धमाकेदार जीत दर्ज कर के भारतीय टीम ने सबकों हैरान कर दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जीत में वैसे तो टीम के सभी खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान बताया लेकिन उन्होंने जीत का श्रेय एक खिलाड़ी को दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा कुछ कमाल नही कर पायी और 43.1 ओवरों में सिर्फ 162 रन ही बना पायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 29 ही ओवरों 2 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव को दिया उन्होंने कहा केदार ने मैच में महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम के लिए महत्वपूर्ण तीन विकेट लिए। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के टीम को उनसे बहुत उम्मीद थी और उन्होंने वह उम्मीद पूरी की है। रोहित शर्मा ने कहा की उन्होंने जों भी विकेट लिए यह टीम के लिए एक तरह से बोनस थे।
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए भारतीय गेंदबाजों ने विशेष योगदान दिया है शुरुआत में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया किया है। भारतीय टीम की और से कल के मैच में मैन ऑफ द मैच भी भुवनेश्वर कुमार को दिया गया। भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए थे।
Herald