खेल डेस्क। दो बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। नोवाक जोकोविक ने 2011 और 2015 में यहां पर खिताब अपने नाम किए थे।
कोहली और शास्त्री के रवैए से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, मिल रहे है बगावत के संकेत!
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के अन्तिम चार में अपनी जगह पक्की की। अब सेमीफाइनल में विश्व के पूर्व नम्बर वन जोकोविक का सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा।
क्वार्टर फाइनल में जापान के निशिकोरी ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में मारिन सिलिच को शिकस्त दी। निशिकोरी ने अन्तिम आठ में सिलिच को 2-6, 6-4, 7-6, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके साथ निशिकोरी ने 2014 के फाइनल में इस खिलाड़ी के खिलाफ मिली शिकस्त का भी बदला भी चुकता कर लिया है।
निशिकोरी के पास एक बार फिर से इतिहास दोहराने का मौका होगा। उन्होंने 2014 में उस समय के विश्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को अन्तिम चार में शिकस्त किसी ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाने वाले जापान और एशिया के पहले खिलाड़ी बने थे।
अब जापान के इस खिलाड़ी के पास दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाने का भी मौका होगा। उन्होंने 2016 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
वहीं महिला वर्ग में जापान की नाओमी ओसाका ने भी यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवा ली है। वह 22 साल में किसी ग्रैंडस्लैम के अन्तिम चार में जगह बनाने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बनी है।
जापान की इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में लेसिया सुरेंको को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। इससे पहले जापान की ओर से महिला वर्ग में किमिको डेट ने 1996 में विंबडलन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।