इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा हैं। कल मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू की टीम ने 260 रन बना लिए थे। टीम के अभी 5 विकेट शेष हैं।
ईशान किशन ने धोनी की तरह की कोशिश

इंडिया रेड के विकेटकीपर ईशान किशन ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह रन आउट करने की कोशिश की। मैच में कई बार देखा जाता है कि जब कोई फील्डर धोनी के पास गेंद फेंका है तो वह उसे पकड़ने की जगह उसे विकेट की तरफ डिफ्लेक्ट कर देते हैं।
कल किशन ने भी वैसी ही कोशिश की। मिड ऑफ से आए थ्रो को किशन ने विकेट की तरफ डिफ्लेक्ट कर दिया। मजेदार बात है थी कि गेंद विकेतोंन पर जाकर लग गई लेकिन बल्लेबाज क्रीज के अंदर पहुच चुका था।
धोनी कई बल्लेबाजों को कर चुके हैं आउट

मुंबई इडियंस और झारखंड के लिए खेलने वाले किशन भले ही बल्लेबाज को रन आउट करने में सफल नहीं रहे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने कई मौकों पर बल्लेबाजों को ऐसे पवेलियन भेजा है। अंतरराष्ट्रीय मैच से लेकर आईपीएल तक धोनी ने कई बल्लेबाजों को ऐसे रन आउट किया है।
धोनी से पहले भी मार्क बाउचर भी ऐसे कई बार रन आउट कर चुके हैं, लेकिन धोनी की वजह से ही यह तरीका काफी फेमस हुआ है। कई और विकेटकीपरों ने पहली ऐसी कोशिश की है लेकिन वह असफल ही रहे हैं।
खराब शुरुआत के बाद संभली इंडिया ब्लू

मैच में इंडिया ब्लू के कप्तान फैज़ फैजल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज फैजल और स्मित पटेल ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन उसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी 4 विकेट खो दिए। 107 के स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद अनमोलप्रीत सिंह और रिकी भुई ने 5वें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी बनाकर टीम को संकट से उभार दिया। अनमोलप्रीत 96 रन बनाकर आउट हुए।
देखें वीडियो:
Duleep Trophy Final: That Moment when @ishankishan51 tried to pull off an @msdhoni
pic.twitter.com/cMDgY7q4sA
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 4, 2018
The post ईशान किशन ने की महेंद्र सिंह धोनी की कॉपी करने की कोशिश, वीडियो हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
