भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को एशिया कप में एक महामुकबला खेला जाना हैं. इस मैच से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के विकेट को अपना सबसे खास विकेट बताया हैं.
धोनी का विकेट मेरा पसंदीदा

हसन अली ने धोनी के विकेट को अपना पसंदीदा विकेट बताते हुए कहा, “पिछली बार मैंने भारतीय टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में तीन विकेट हासिल किये थे. मैंने उस मैच में धोनी को भी आउट किया था और वह मेरे करियर का सबसे पसंदीदा विकेट भी हैं. मैं उनके खिलाफ एक बार फिर गेंदबाजी करने की ओर देख रहा हूं.
बता दें, कि ‘मिनी वर्ल्ड’ कप नाम से विख्यात आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी 2017 में अगर किसी खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा नाम कमाया है, तो वह निश्चित रूप से पाकिस्तान के हसन अली ही थे.
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज हसन अली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में खेले गए 5 मैचों में 13 विकेट लिए थे. इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे. जिसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया था.
अपनी फिटनेस पर कर रहा हूं ध्यान केंद्रित

बता दें, कि हसन अली ने यो-यो टेस्ट में करीब 19.3 का स्कोर किया था. उन्होंने अपनी शानदार फिटनेस को लेकर कहा, “मैं तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए खेलना चाहता हूं. मैं जनता हूं, कि इस स्तर पर खेलने के लिए आपकी फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण हैं, इसलिए मैं फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.”
70 विकेट हासिल कर चुके हसन अली

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली सिर्फ अपने 34 वनडे मैच में ही कुल 70 विकेट हासिल कर चुके हैं. वह अपने नाम सबसे जल्दी 50 विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं. वह वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजो में से एक माने जाते हैं.
The post हसन अली ने इस भारतीय क्रिकेटर का विकेट बताया अपने करियर का सबसे फेवरट विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.