Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच हुआ टाई, फाइनल में पहुंचा भारत

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के सुपर फॉर चरण में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मैच टाई समाप्त हुआ। इसी के साथ जहां अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई है वहीं भारत में टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना बुधवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत में इस मैच में अपने कई प्रमुख खिलाडियों को विश्राम दिया और महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में भारत की कप्तानी की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने ओपनर मोहम्मद शहज़ाद के शानदार शतक और मोहम्मद नदी के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 252 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। शहज़ाद ने 116 गेंदों पर 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 124 रन की शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर में नबी ने 56 गेंदों पर ताबड़तोड़ 64 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी शानदार रही और टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे केएल राहुल और अंबाती रायुडू ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। ओपनिंग जोड़ी के आउट होने के बाद भारतीय टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और भारत ने अपने विकेट जल्दी जल्दी गँवा दिए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन रविंद्र जडेजा की कोशिशों के बावजूद राशिद खान ने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और मैच टाई समाप्त हो गया।



Herald