खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड लम्बें समय तक तक उनके ही नामकायम रहेगा।
एलिस्टेयर कुक ने जिस टीम के खिलाफ शुरू किया था टेस्ट करियर अब उसी के विरूद्ध खेलकर लेंंगे संन्यास
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को यह रिकॉर्ड तोडऩे का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। क्योंकि विश्व के छठे सबसे सफल बल्लेबाज कुक ने अपने करियर के दौरान 160 टेस्ट मैचों में अभी तक 12254 रन बनाए हैं।
33 साल के कुक अगर वह तीन से चार वर्ष वर्ष तक और क्रिकेट खेल लेते तो उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो सकता था। भारत के मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921) के नाम पांच दिनों के क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।
पांचवे टेस्ट मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी और ये खिलाड़ी हो सकते है टीम में शामिल
कुक अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच सात सितम्बर से ओवल में खेलेंगे। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अन्तिम मुकाबला होगा। कुक के संन्यास लेने के बाद वर्तमान क्रिकेटरों में उनके रिकॉर्ड को तोडऩे के करीब कोई भी नहीं है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली ने बरकरार रखा नम्बर वन का ताज
वर्तमान में क्रिकेट में सक्रिय बल्लेबाजों में अभी सबसे ज्यादा रन हाशिम अमला के नाम हैं। 35 साल के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 119 मैचों में 9022 रन बनाए हैं। वह सचिन के रिकॉर्ड से अभी लगभग सात हजार रन दूर है।
इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (15921), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), भारत के राहुल द्रविड़ (13288) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400) के नाम दर्ज हैं।