Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजीत आगरकर ने धवन-राहुल को टीम में जगह देने पर कोहली और टीम मैनेजमेंट पर उठाया विराट सवाल

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय सलामी जोड़ी नाकाम रही है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत आगरकर ने टीम में केएल राहुल और शिखर धवन की जगह पर सवाल खड़े किए हैं. ख़राब बल्लेबाजी के चलते ही भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गंवानी पड़ी.

आगरकर का सवाल फेल होने के बाद भी मौका क्यों?

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेल रही है. इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 332 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पहली पारी ने दिन का खेल ख़त्म होने तक 6 विकेट खोकर 174 रन बनाए. इस दौरान एक बार फिर भारतीय सलामी जोड़ी ने निराश किया. केएल राहुल ने जहां 37 रन बनाए तो वहीं धवन 3 रन बनाकर आउट हो गए.

अजीत आगरकर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान कहा

”हाँ, ओपनर के लिए परिस्थितियां मुश्किल भरी रही हैं. पर यह एक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है, जिस कारण दूसरे खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाना चाहिए. मेरा मतलब है कि विजय(मुरली विजय) को तीन टेस्ट मैचों के बाद वापस भारत भेज दिया गया. जबकि वह हाल ही में भारत के सफल सलामी बल्लेबाज रहे हैं. अब केएल राहुल और शिखर धवन पर भी सवाल उठाना लाजमी है कि उन्हें मौका क्यों दिया जा रहा है.”

आगे आगरकर ने कहा ”धवन का यह एक और असफल विदेशी दौरा रहा है. हाँ, कभी-कभी कोच एक खिलाड़ी के साथ बना रहना चाहता हैं, लेकिन धवन विदेशी पिचों पर लगातार असफल हो रहे हैं. यही हाल राहुल के साथ भी है.”

शिखर धवन और केएल राहुल इस सीरीज की एक भी पारी में 40 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सकें हैं. चौथे टेस्ट में केएल राहुल सिर्फ 19 रन ही बना पाए थे. जबकि धवन ने 40 रन बनाए थे.

धवन को पहले मैच में ख़राब बल्लेबाजी के चलते दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था. मगर इस मैच में मुरली विजय द्वारा एक भी रन नहीं बना पाने के कारण तीसरे मैच में मुरली विजय की जगह फिर धवन को टीम में मौका दिया गया.

The post अजीत आगरकर ने धवन-राहुल को टीम में जगह देने पर कोहली और टीम मैनेजमेंट पर उठाया विराट सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.