भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड दौरे पर है. जहां भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही हैं, क्योंकि भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 3-1 से पीछे चल रही हैं. सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है. जहां भारतीय टीम एक और हार की तरफ दिख रही हैं.
पृथ्वी शॉ को नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका

अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए मुरली विजय के स्थान पर भारत के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को जगह मिली थी, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है. चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी उन्हें नजरंदाज किया गया था. वहीं सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से भी उन्हें नजरंदाज ही किया गया हैं.
लंदन में लड़कियां पृथ्वी के साथ ले रही सेल्फियाँ
बता दें, कि लंदन की लड़कियां भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फियाँ ले रही हैं. पृथ्वी शॉ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. जिसमे वह लड़कियों के साथ नजर आ रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटरों की लोकप्रियता आम बात हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ ने अबतक भारतीय टीम के लिए एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला हैं, इसके बावजूद भी लड़कियों में उनकी लोकप्रियता देखते ही बन रही हैं.
यहाँ देखे पृथ्वी के वायरल तस्वीरें


प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में लगा चुके है 7 शतक

बता दें, कि पृथ्वी शॉ ने अपने कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम को साल 2018 का अंडर-19 विश्व कप भी जीताया. वही उन्हें इसके बाद इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया. इंडिया ए के लिए भी उन्होंने लगातार रन बनाये.
पृथ्वी शॉ ने अपने 14 मैचों के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाये हुए है. जिसमे 7 शतक शामिल है. वही उन्होंने अपने 19 लिस्ट ए के मैचों में 34.26 की औसत के साथ 651 रन बनाये हुए है.
The post इस युवा भारतीय क्रिकेटर की दीवानी हुई लंदन की लड़कियां, ले रही हैं जमकर सेल्फियाँ appeared first on SportzWiki Hindi.