Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने इस खिलाड़ी को बताया, युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

इंग्लैंड में 2014 में पूरी तरह फ्लॉप होने वाले विराट कोहली इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय कप्तान को युग का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताते हुए उनसेकुछ मांग की है और उन्हें उम्मीद है कि कोहली जरुर पूरी करेंगे।

केविन पीटरसन ने कोहली से की मांग

ओवल में इंग्लैंड और भारत कर बीच 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। यहाँ इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को भारतीय कप्तान से आज एक शानदार पारी की उम्मीद है। आज मैच से पहले मैदान पर आते हुए पीटरसन ने एक ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने कोहली को इस युग का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बता दिया।  उन्होंने लिखा

“मैं ओवल के लिए निकल चुका हूँ और मैं विराट कोहली से एक शानदार पारी के लिए रिक्वेस्ट करता हूँ। इस युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ऐसा करते हुए देखने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता हैं।”

शानदार फॉर्म में हैं कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस सीरीज के 4 मैचों की 8 पारियों में 544 रन बनाये हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 350 का आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया है। इसके साथ ही 8 पारियों में उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक भी जमाये हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में विराट का बल्ला नहीं चला था और भारत को बुरी तरफ हार मिली थी। पहले और चौथे मैच में भी भारत को हार मिली थी लेकिन विराट ने अपनी शानदार पारी से भारत को काफी करीब ले गए थे।

साथ खेल चुके हैं कोहली और पीटरसन

इंग्लैंड के केविन पीटरसन और भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए एक साथ खेल चुके हैं। कोहली सभी पहले सत्र से ही इस टीम का हिस्सा हैं वहीं पीटरसन ने भी आईपीएल 2000 और 2010 में इस टीम का हिस्सा थे। अब देखने वाली बात है कि कोहली पीटरसन को इच्छा पूरी कर पते हैं या नहीं।

The post इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन ने इस खिलाड़ी को बताया, युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.