Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : पैन पेसेफिक ओपन के सेमीफाइनल में ओसाका ने बनायी अपनी जगह 

टोक्यो| इस वर्ष अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका ने यहां गुरुवार को पैन पैसेफिक ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराने वाली 20 वर्षीय ओसाका ने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रीकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सातवें पायदान पर मौजूद ओसाका ने इस मैच को जीतने के लिए एक घंटा, 31 मिनट 13 सेकेंड का समय लिया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ओसाका का मुकाबला इटली की कामिला जियोर्जी से होगा।

विलियम्स को हराकर ओसाका ने अपन करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।

The post टेनिस : पैन पेसेफिक ओपन के सेमीफाइनल में ओसाका ने बनायी अपनी जगह  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.