Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- मैदान में वापसी करते ही वीरेंद्र सहवाग ने की छक्कों की बरसात, देखे हाईलाइट्स

विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग जैसे खिलाड़ी विरले ही हुए हैं। वीरेन्द्र सहवाग ने अपने आक्रमक बल्लेबाजी अंदाज ने क्रिकेट के मैदान में उतरते ही काफी हद तक सलामी बल्लेबाजी की परिभाषा को ही बदल डाला।

वीरेन्द्र सहवाग में रही थी जबरदस्त पावर हिटिंग एबिलिटी

वीरेन्द्र सहवाग में सबसे खास बात ये थी कि उनके सामने चाहे कितना भी बड़ा और नामी गेंदबाज क्यों ना हो वो पहली ही गेंद से अटैक नहीं बल्कि काउंटर अटैक कर गेंदबाज के आत्मविश्वास को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश करते हैं।

वीरेन्द्र सहवाग को दुनिया का सबसे खौफनाक बल्लेबाज कहा जाता है और उनको ऐसा खौफनाक बताया है उनकी ये पहली ही गेंद से हिटिंग एबिलिटी।

एक बार फिर वीरू उतरे मैदान में, अपने चिर-परिचित अंदाज में की शुरुआत

वैसे तो वीरेन्द्र सहवाग  ने क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है लेकिन शुक्रवार को वो एक लोकल क्रिकेट में खेलते दिखे। यहां पर वीरू ने अपने उसी पुराने तेवर के साथ अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और इस बड़े छक्के के वीडियो को उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस ट्वीट में वीडियो के साथ सहवाग ने लिखा कि उसूल तब भी वही था अब भी वहीं है शुभ काम में देरी कैसी। एंटरटेन….एंटरटेन….एंटरटेन…

कर्नाटक में एक लोकल टूर्नामेंट में वीरू ने दिखाए अपने तेवर

दरअसल वीरेन्द्र सहवाग का छक्का लगाते हुए ये वीडिया कर्नाटक छालान चित्रा(KCC) फ्रेंडली टूर्नामेंट का है। जहां पर वीरेन्द्र सहवाग दक्षिण भारत के एक एक्टर सुदीप की अगुवायी में खेल रही कादांबी लॉयंस की टीम के लिए खेल रहे हैं।

आपको बता दें कि वीरेन्द्र सहवाग के साथ ही इस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ सितारें हर्षल गिब्स, ओवेश शाह, तिलकरत्ने दिलशान, एडम गिलक्रिस्ट और लांस क्लूजर भी खेल रहे हैं।

सहवाग की बल्लेबाजी देखने तरसी थी दर्शकों की आंखें

वीरेन्द्र सहवाग को विश्व क्रिकेट के अब तक के इतिहास का सबसे विध्वंसक बल्लेबाज माना जाता है जो पहली ही गेंद से गेंदबाजों के अरमानों की धज्जियां उड़ा के रख देता है। लेकिन जब से वीरेन्द्र सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से उनके इस अंदाज के देखने के लिए क्रिकेट फैंस की आंखे तरस सी गई थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो- मैदान में वापसी करते ही वीरेंद्र सहवाग ने की छक्कों की बरसात, देखे हाईलाइट्स appeared first on SportzWiki Hindi.