Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमें कब क्या हो जाएं इसका किसी को पता नहीं होता है। कहा जाता है कि क्रिकेट में असंभव कुछ भी नहीं है। अब क्रिकेट में ऐसा ही असंभव सा लगने का रिकॉर्ड बना है। जिसकी शायद किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी। लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे है एक बार तो आपको यकायक विश्वास भी नहीं होगा। आज हम आपको उन विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारें में बता रहे है। जिन्होंने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन। तो आइए नजर डालिए...

क्या आपने देखी है क्रिकेट में ऐसी पारी?इस बल्लेबाज ने 116 गेंदों पर बना दिए 316 रन

रिडले जैकब्स : रिडले जैकब्स वेस्टइंडीज के पूर्व बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है। कैरेबियाई के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2002 में बांग्लादेश के विरूद्ध कप्तान के तौर पर डेब्यू टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 91 रनों की नाबाद पारी खेली।

मुश्फिकुर रहीम : बांग्लादेश के खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने 2011 में वेस्टडंडीज के विरूद्ध विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कप्तानी की डेब्यू पारी में 68 रनों की पारी खेली। रहीम इस मामलें में दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज है।

B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम

एंडी फ्लावर : जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान व भरोसेमंद बल्लेबाज एंडी फ्लावर ने 1993 में पाकिस्तान के विरूद्ध टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कप्तानी की डेब्यू पारी में 63 रनों की शानदार पारी खेली और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया।

टिम पेन : आॅस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की जगह नए कप्तान बनाए गए टिम पेन ने 2018 में साउथ अफ्रीका के विरूद्ध टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कप्तानी की डेब्यू पारी में 62 रन बनाए है।