Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक ने लिया इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट

नई दिल्ली
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। वह भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 
कुक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अभी तक 12254 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 160 टेस्ट मैच खेले हैं। ओवल टेस्ट उनका 161 टेस्ट मैच होगा। कुक इस दौरान खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टीम में उनके स्थान को लेकर भी काफी सवाल उठाए जाने लगे थे। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी वह रन बनाने में असफल रहे हैं। वह हालांकि एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलते रहेंगे। 

कुक ने एक बयान जारी कर कहा, 'पिछले कुछ महीनों में काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।'

उन्होंने कहा, 'हालांकि यह एक दुखभरा दिन है लेकिन मैं अपने चेहरे पर खुशी के साथ यह बात कह सकता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं अपना सब कुछ दे दिया है और मेरे पास अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जो हासिल किया उसके बारे में मैंने कभी विचार भी नहीं किया था। इतने लंबे समय तक इंग्लैंड टीम के दिग्गजों के साथ खेलकर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।' इंग्लैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज ने कहा कि टीम के कुछ साथियों के साथ भविष्य में ड्रेसिंग रूम न शेयर करने का विचार ही मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मैं जानता हूं कि यही सही वक्त है।