इंटरनेट डेस्क। आज से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां संस्करण धमाकेदार आगाज हो गया है। एशिया कप-2018 का उद्घाटन मुकाबला आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार टूर्नामेंट में छह टीम खिताब के लिए संघर्ष करेंगी। साथ हीअबकी बार एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आज पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम साथ ही बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन एक साल से अधिक समय बाद श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अपने पहले ही ओवर में दो झटकर शानदार वापसी की है।
इकलौता भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज में पैदा हुआ लेकिन भारत के लिए खेला क्रिकेट
बताया हा रहा है कि टॉस जीतकर मैच में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने मलिंगा के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को लगातार दो गेंदों पर दो विकेट खो कर पहले ही कमजोर कर दिया। बांग्लादेश ने अपने दो विकेट केवल 1 रन पर ही गंवा दिए। मलिंगा ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास को कुशल मेंडिस के हाथों कैच करवाकर आउट किया साथ ही अन्तिम गेंद पर शाकिब अल हसन को भी शून्य पर बोल्ड कर दिया। बताया जा रहा है कि लसिथ मलिंगा ने एक साल बाद मैच में वापसी की है।
एशिया कप के लिए इन 5 खिलाड़ियों को BCCI ने टीम इंडिया में किया शामिल
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहीम(विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, मेंहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।
श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, धनंजय डीसिल्वा, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, थिसारा परेरा, दनुष शनाका, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, अमिला अपेंसो, दिलरूवान परेरा।
यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की 'असभ्य' टीम से करता है नफरत, वजह कर देगी हैरान
Herald