आज के क्रिकेट में ऑल राउंडर खिलाड़ियों को अधिक महत्व दिया जा रहा है. मगर ऑल राउंडर खिलाड़ी बनना आसान नहीं है. एक ऑल राउंडर से अपेक्षा की जाती है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अच्छा करे.
मगर कई ऑल राउंडर ऐसा निरंतर करने में सफल नहीं हो पाते हैं. आज हम ऐसे ही पांच ऑल राउंडर खिलाड़ियों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो कभी अपने प्रदर्शन से चमके थे. मगर इसके बाद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाए.
5. कार्लोस ब्रेथवेट – वेस्टइंडीज

कार्लोस ब्रेथवेट टी-20 विश्वकप-2016 के फाइनल मुकाबले में हीरो बनकर सामने आए थे. ब्रेथवेट ने आखिरी ओवर में 4 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को एक बार फिर टी-20 का विश्व चैंपियन बना दिया था. इसके बाद ब्रेथवेट को एक प्रतिभाशाली ऑल राउंडर के रूप में देखा गया. मगर इसके बाद का उनका प्रदर्शन कोई अधिक प्रभाव नहीं छोड़ सका.
कार्लोस ने अभी तक वेस्टइंडीज के लिए 3 टेस्ट, 28 वनडे और 29 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में ब्रेथवेट ने 323 रन बनाए जबकि 26 विकेट लिए. वहीं टी-20 में उन्होंने 247 रन बनाए और 25 विकेट लिए.
4. कॉलिन डि ग्रैंडहोम – न्यजीलैंड

2012 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले कॉलिन डि ग्रैंडहोम को भविष्य के बड़े ऑल राउंडर के तौर पर देखा गया था. मगर कॉलिन खुद को साबित करने में नाकामयाब रहे. उन्होंने 10 टेस्ट, 19 वनडे और 19 टी-20 मैच अभी तक न्यूजीलैंड के लिए खेले हैं. टेस्ट में कॉलिन ने 537 रन बनाए. गेंदबाजी में 24 विकेट लिए हैं. जबकि 19 वनडे में 389 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में 10 विकेट ले पाए.
3. थिसारा परेरा – श्रीलंका

2009 में श्रीलंका टीम में आए थिसारा परेरा एक ऑल राउंडर के तौर पर अपने प्रदर्शन को बनाए नहीं रख पाए. परेरा ने 6 टेस्ट मैच खेले. जिसमें 203 रन बनाए और 11 विकेट लिए. वहीं 138 वनडे मैच खेलने वाले परेरा 1734 रन बना पाए. हालांकि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और 156 विकेट लिए.
2. मार्कस स्टोइनिस – ऑस्ट्रलिया

ऑस्ट्रेलिया में शेन वाट्सन और एलन डेविडसन जैसे दिग्गज ऑल राउंडर खिलाड़ी हुए. वहीं वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया में जो ऑल राउंडर हैं उसमें से एक मार्कस स्टोइनिस भी है. स्टोइनिस ने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.
वह अभी तक 18 वनडे और 13 टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं. वनडे में स्टोइनिस ने 642 रन बनाए हैं. जबकि विकेट 10 ही ले पाए. वहीं टी-20 में उन्होंने 61 रन बनाए और 7 विकेट लेने में कामयाब रहे.
1. अक्षर पटेल – भारत

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर अक्षर ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी. 2014 में टीम इंडिया में डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल ने भारत के लिए 38 वनडे और 11 टी-20 मैच खेले. जिसमें वनडे में वह महज 181 रन ही बना सके. जबकि 45 विकेट लेने में कामयाब हो पाए. टी-20 में भी अक्षर 68 रन ही बना पाए और 9 विकेट लिए हैं. इस प्रकार वह एक तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं.
The post दुनिया के पांच ओवररेटेड ऑल राउंडर जो साबित हुए “उंची दुकान फीकी पकवान” appeared first on SportzWiki Hindi.