इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अचानक से ही अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज के तौर पर अपने आपको साबित कर चुके एलिस्टर कुक ने सोमवार को अचानक से ही क्रिकेट को बाय-बाय कहने का मन बना लिया। इस तरह से अब इंग्लैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेलने के साथ ही अपने करियर पर ब्रेक लगा देंगे।

एलिस्टर कुक ने किया संन्यास का एलान
एलिस्टर कुक के संन्यास के साथ ही इंग्लैंड क्रिकट इतिहास का सबसे नायाब हीरा अब अपनी चमक नहीं दिखा पाएगा। लेकिन जिस तरह से इन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपनी छाप छोड़ी है वो हमेशा के लिए अपनी पहचान बना चुकी है और इस छाप को क्रिकेट के मैदान में हमेशा याद करने के साथ ही मिस भी जरूर किया जाएगा।

कुक को सचिन तेंदुलकर ने दी आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं
इसी चीज का अहसास करते हुए एलिस्टर कुक के संन्यास का फैसला करने के बाद पूरे क्रिकेट जगत को हो रहा है। क्रिकेट जगत से कई पूर्व और वर्तमान दिग्गज खिलाड़ी कुक को आने वाले भविष्य के लिए भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी कुक को बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
“एलिस्टर कुक बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया हो। उनके इस आचरण को अब मैदान में बंद कर दिया गया है। एलिस्टर कुक आप बहुत अच्छा खेले। आपको आपके जीवन की दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं”
#AlastairCook has been one of the finest batsmen to have represented @ECB_cricket, and his conduct on-field and off it, has been impeccable. Well played Alastair. Wish you all the very best for what your 2nd innings has in store for you! pic.twitter.com/Y2mZd31GaN
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 3, 2018
एलिस्टर कुक का रहा जबरदस्त टेस्ट करियर
आपको बतां दे कि एलिस्टर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। एलिस्टर कुक अब तक इंग्लैंड के लिए 160 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिसमें 289 पारियों में 44.88 की औसत से 12254 रन बना चुके हैं। इस दौरान कुक के बल्ले से 32 शतक और 56 अर्धशतक निकले। उन्होंने 33 साल की उम्र में ही संन्यास की घोषणा कर दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एलिस्टर कुक के सन्यास के साथ ही सुरक्षित हुआ सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड, सचिन ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.