Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नागिन डांस का बदला लेने उतरेगी श्रीलंका, इन खिलाड़ियों से रहेगी रनों की उम्मीद

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2018 आज से शुरू हो रहा हैं। आज 15 सितंबर को एशिया कप 2018 में श्रीलंका और बांग्लादेश का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों देशों की टीमें टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने पक्ष में करना चाहेंगी। इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद हैं। इस मुकाबले के साथ ही एशिया कप का आगाज हो जाएगा।

अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के खेमे में आया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, धोनी का ये था रिएक्शन

पिछली बार दोनों टीमें निदाहस ट्रॉफी में आमने-सामने थी। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम को बांगलादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका की टीम को परास्त करने के बाद बांग्लादेश की टीम ने एक अलग ही अंदाज ने जश्न बनाया था। बांग्लादेश टीम का जश्न बनाने का अंदाज श्रीलंका टीम को कतई रास नहीं आया था। दरअसल बांग्लादेश की टीम ने मैच जीतने के बाद नागिन डांस कर अपनी ख़ुशी जाहिर की थी।

एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना के 12 उंगलियों वाले पैरों के लिए जूते बनाएगी adidas

निदाहस ट्रॉफी में मिली हार और नागिन डांस का बदला लेने के लिए श्रीलंका की टीम आज एशिया कप में बांग्लादेश को हराना चाहेगी। बांग्लादेश की टीम में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। वही श्रीलंका की टीम की ओर से कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, कुसल परेरा से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शानदार होने वाला हैं।

बता दे, बांग्लादेश की टीम के प्रमुख ऑल राउंडर शाकिब अल हसन को उंगली में चोट है लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से रनों की उम्मीद की जा सकती हैं। इसके अलावा महमूदुल्लाह ने भी निदाहस ट्रॉफी में अपने बल्ले से खूब रन बटोरे थे। इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।



Herald