इंटरनेट डेस्क। कल खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन कल भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा जों मात्र एक औपचारिकता होगा। लेकिन कल के मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। साथ ही अपने अतरिक्त खिलाड़ियों को टीम में मौका दे सकती है। लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिपक चाहर और सिद्धार्थ कौल को अभी तक कोई भी मैच मौका नही दिया है।
साथ ही राजस्थान टोंक के तेज गेंदबाज खलिल अहमद को सिर्फ हांगकांग के खिलाफ खेले गए एक मात्र मैच में मौका दिया गया है। भारत ने कल के मैच में जीत के साथ एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है साथ ही भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही लगातार चोथी जीत दर्ज करी है। अब अनुमान लगाया जा रहा है की कल होने वाले अफगानिस्तान के मैच में अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को फाइनल के लिए विश्राम दिया जा रहा है।
एशिया कप में भारत ने ग्रुप मैचों में हांगकांग को 26 रन से और पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया जबकि सुपर-4 में उसने बांग्लादेश को सात विकेट से और पाकिस्तान को नौ विकेट से मात दी। भारत का 28 सितम्बर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आखिरी सुपर-4 के मैच के विजेता से मुकाबला होना है।
Asia cup : सबसे तेज 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, तोड़े और भी कई रिकार्ड्स
Herald