लंदन। चौथे टेस्ट मैच में मिली हार के साथ ही सीरीज भी गंवा बैठे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि इंग्लैंड की टीम मुश्किल परिस्थितियों में निडर रही और दोनों टीमों के बीच यहीं अंतर था। उल्लेखनीय है कि पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 3-1 से अजय बढ़त बना ली है। दोनों के बीच पांचवां टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा।

कोहली ने कहा, “इंग्लैंड की टीम की निचले क्रम के बल्लेबाज निडर होकर मैदान पर उतरते हैं। उन्हें अपने कौशल पर विश्वास होते है और मुश्किल परिस्थितियों में वे निडर रहते हैं। वे इन चीजों को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में क्या चाहिए? इसीलिए, उन्होंने टेस्ट मैच जीता।”
पांचवें टेस्ट मैच के बारे में कोहली ने कहा, “हमारे पास आखिरी टेस्ट मैच से अब भी अपनी गलतियों में सुधार करने का अवसर है। इसके साथ ही हम दबाव वाली परिस्थितियों से जूझने का अनुभव भी हासिल कर सकते हैं।”
The post मुश्किल परिस्थिति में निडरता बनी इंग्लैंड की जीत का कारण : कोहली appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.