Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीकांत की हार के साथ ही जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

खेल डेस्क। पुरुष एकल स्पर्धा में किदाम्बी श्रीकांत को शुक्रवार को मिली हार के साथ ही जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। तीन गेम तक चले मैराथन क्वार्टरफाइनल में भारतीय खिलाड़ी को कोरिया के ली डोंग केयून के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

एशिया कप में रही है भारत की बादशाहत, कल से शुरू होगा टूर्नामेंट

सातवें वरीय श्रीकांत को कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत को कोरिया के ली डोंग केयून के खिलाफ एक गेम की बढ़त हासिल करने के बावजूद 21-19, 16-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी है।

Asia Cup 2018 : भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय खेला जाएगा हाई वोल्टेज मैच

पूर्व विश्व नम्बर वन खिलाड़ी के श्रीकांत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था। जापान ओपन के पिछले दौर में श्रीकांत ने हांगकांग के वोंग विंग कि विन्सेंट को सीधे गेम में श्किास्त दी थी। उन्होंने हांगकांग के इस खिलाड़ी से एशियाई खेलों की हार का बदला भी लिया था। श्रीकांत ने हांगकांग के वांग विंग की विंसेट को 36 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-14 से लगातार गेमों में हराकर अन्तिम आठ में प्रवेश किया था।

एशिया कप के उद्घाटन मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

इससे पहले विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों कर रजत विजेता पीवी सिंधु को महिला एकल के दूसरे दौर में गैर वरीय चीनी खिलाड़ी के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। तीसरी वरीय सिंधु को चीन की गाओ फैंगजी ने 55 मिनट तक चले मैच में लगातार गेमों में 21-18, 21-19 से शिकस्त दी थी।

एचएस प्रणय को दूसरे दौर में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग ने 47 मिनट तक चले मैच में 21-14, 21-17 से हराया था। पुरुष युगल में भी भारतीय खिलाड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी प्री क्वार्टरफाइनल में हार गई थी।