Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूपी ने सुरेश रैना को हटा, इस युवा खिलाड़ी को बनाया टीम का नया कप्तान

हाल में ही एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव हुआ था. जिसमे सुरेश रैना को जगह नहीं मिली थी. बीसीसीआई के बाद यूपी क्रिकेट बोर्ड ने भी सुरेश रैना को एक बड़ा झटका दिया है.

सुरेश रैना को रणजी टीम की कप्तानी से हटाया 

सुरेश रैना को लेकर बड़ी खबर आ रही है, कि उन्हें यूपी क्रिकेट बोर्ड ने रणजी टीम ने कप्तानी से हटा दिया है. हालाँकि, वनडे फॉर्मेट विजय हजारे ट्रॉफी में सुरेश रैना टीम के कप्तान बने रहेंगे.

बता दें, कि सुरेश रैना लाल गेंद से पिछले रणजी सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये थे और 9 पारियों में 11.66 के औसत से मात्र 105 रन ही बना पाये थे. उनके पिछले साल के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. यूपीसीए के मीडिया प्रभारी ए. ए. खान तालिब ने खुद इस बात की जानकारी मीडिया को अपने एक बयान में दी है.

अक्षदीप बने रैना की जगह टीम के कप्तान 

यूपीसीए ने युवा खिलाड़ी अक्षदीप नाथ को टीम का नया रणजी कप्तान बनाया है. बता दें, अक्षदीप ने 13 प्रथम श्रेणी मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 38.76 की औसत से 814 रन बनाये है. उन्हें मात्र 25 साल की उम्र में ही टीम की कप्तानी मिल गई है.

विजय हजारे टूर्नामेंट से करना चाहेंगे भारतीय टीम में वापसी 

बता दें, कि सुरेश रैना विजय हजारे टूर्नामेंट से भारत की वनडे टीम में वापसी करना चाहेंगे. 19 सितंबर से देश में विजय हजारे टूर्नामेंट होगा. इस टूर्नामेंट में अगर सुरेश रैना शानदार प्रदर्शन करते है, तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है.

इंग्लैंड के खिलाफ वह भारत की वनडे टीम में शामिल थे, लेकिन इस सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. जिसके चलते उन्हें एशिया कप से बाहर कर दिया गया है.

The post यूपी ने सुरेश रैना को हटा, इस युवा खिलाड़ी को बनाया टीम का नया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.