Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम इस दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी पहला टेस्ट मैच खेलेगी 

खेल डेस्क। भारतीय टीम अगले महीने से अपने घर में दो बार की वनडे विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज से मुकाबला करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैचों के बारे में जानकारी दी है।

इसके तहत भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला की शुरूआत एशिया कप समाप्त होने के बाद चार अक्तूबर से राजकोट में टेस्ट मैच के साथ करेगी।

ये भारतीय क्रिकेटर्स इन सरकारी आॅफिस में दे रहे है अपनी सेवाएं

वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर 11 नवंबर तक रहेगी। इस दौरान वह दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव अमिताभ चौधरी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीसीसीआई और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दोनों टीमों के आगामी घरेलू शृंखला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के तहत दोनों टीमें चार अक्तूबर से 11 नवंबर 2018 के तक दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेंगी।

जन्मदिन विशेष: इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की उपलब्ध्यिों के लिए याद किया जाता है 1999 विश्व कप

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच अगला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में 21 को, दूसरा इंदौर में 24 को, तीसरा पुणे में 27 को, चौथा मुंबई में 29 अक्टूबर को और अन्तिम मैच तिरूवनंतपुरम में एक नवंबर को खेला जाएगा।

यूएस ओपन : रॉजर फ़ेडरर बने उलटफेर के शिकार, घुटने टेके इस खिलाड़ी के सामने

वहीं तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला का पहला मुकाबला चार नवंबर को कोलकाता में, दूसरा लखनऊ में छह नवंबर को और तीसरा चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के भारत दौरे से पहले टीम इंडिया 15 से 28 सितंबर तक एशिया कप में हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की शृंखला खेल रही है। इस सीरीज का अन्तिम मुकाबला सात सितम्बर से शुरू होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-3 से पीछे चल रही है।