Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या को लगी चोट, स्ट्रेचर से भेजा गया मैदान के बाहर

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2018 में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते हुए अचानक से मैदान में गिर गए। पारी के 18वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए अपने फॉलो थ्रू के दौरान हार्दिक पांड्या मैदान पर गिरे और दर्द से कराहने लगे।

लेटे-लेटे उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था कि वो कितनी पीड़ा में हैं। पांड्या को क्या चोट आई है, इसके बारे में अभी साफ पता नहीं लग पाया है। पहली खबर यही आ रही है कि मैदान पर गर्मी की वजह से उनको क्रैंप आए हैं और उनके कूल्हे की मांसपेशियों में खिंचाव है।

The post हार्दिक पांड्या को लगी चोट, स्ट्रेचर से भेजा गया मैदान के बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.