Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी- शिवम मावी ने पेश की भारतीय टीम के लिए दावेदारी, पहले ही दिन ली हैट्रिक

एक तरफ जहां इन दिनों हर किसी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप पर लगी हुई है तो वहीं भारतीय घरेलु क्रिकेट गलियारें में भी युवा खिलाड़ीआज से शुरू हुए वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है।

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में शिवम मावी का कमाल

भारत की सबसे बड़ी घरेलु वनडे टूर्नामेंट का आगाज आज से ही हुआ जिसमें अलग-अलग जगहों पर पूरे भारत में मैच खेले जा रहें हैं। और इसी बीच पहले ही दिन भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज शिवम मावी ने कमाल कर दिखाया है।

सौराष्ट्र के खिलाफ शिवम मावी ने हासिल की हैट्रिक

इसी साल भारतीय अंडर-19 टीम की विजेता टीम के हिस्सा रहे शिवम मावी ने उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ पहले ही मैच में हैट्रिक करने का कारनामा किया है। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला जा रहा है। जिसमें सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में हैट्रिक करने वाले 8वें गेंदबाज बने मावी

सौराष्ट्र की टीम के लिए रॉबिन उथप्पा और शेल्डन जैक्सन ने जबरदस्त शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 194 रनों की साझेदारी की। इस अच्छी शुरुआत के बाद सौराष्ट्र की टीम ने 49 ओवर में स्कोर को 300 पार पहुंचा दिया लेकिन यहां पर आखिरी ओवर कर रहे शिवम मावी ने पहली तीन गेंदों में चिराग जानी, अर्पित वसावड़ा और जयदेव उनादकट को लगातार गेंदों में आउट कर हैट्रिक कर ली।

इस तरह से शिवम मावी ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में हैट्रिक लेने आठवें गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में शिवम मावी ने अपने 10 ओवरों में 73 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी टीम खिलाफ स्थान सत्र
मुरली कार्तिक रेलवे राजस्थान इंदौर 2009-10
श्रीकांत मुंडे महाराष्ट्र बडौदा राजकोट 2013-14
डोमिनिक जोसेफ महाराष्ट्र मुंबई अहमदाबाद 2014-15
अमित मिश्रा हरियाणा जम्मू और कश्मीर आलुर 2015-16
मोहम्मद मुधासिर जम्मू और कश्मीर छत्तीसगढ़ कोलकाता 2016-17
कमलेश नागरकोटी राजस्थान गुजरात चेन्नई 2016-17
परवेज रसूल जम्मू और कश्मीर सौराष्ट्र कल्याणी 2016-17
शिवम मावी उत्तर प्रदेश सौराष्ट्र दिल्ली 2018-19

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विजय हजारे ट्रॉफी- शिवम मावी ने पेश की भारतीय टीम के लिए दावेदारी, पहले ही दिन ली हैट्रिक appeared first on SportzWiki Hindi.