टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय चोट की वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें कमर दर्द की शिकायत हुई थी. जिस वजह से वो इस समय एशिया कप में नही खेल रहें है. इस समय उन्होंने दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट मैगजीन विस्डेन को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि युवराज सिंह ने उन्हें एक सलाह दी थी. जिसे उन्होंने नही माना था. अब वही सलाह वो युवा खिलाड़ियों को देते है.
युवराज सिंह ने कही थी ये बात

एक बार युवा खिलाड़ियों को लेकर बात करते हुए टीम इंडिया के ‘युवराज’ युवी ने कहा था कि जब भी मैंने युवा खिलाड़ियों को सलाह देने की कोशिश की है. उन्होंने नही सुना है. इस दौरान वो अन्य चीजों में खुद को काफी ज्यादा खो चुके थे . इस दौरान वो खुद को देखना ही भूल जाते है. उन्हें ये नही पता होता है कि वो क्या है?
मैं अब यही सलाह युवाओं को देते हूँ:

इस दौरान युवराज की सलाह् को लेकर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि हां, ये सच है कि अब मैं यही सलाह युवा खिलाड़ियों को देता हूँ. मैं नही चाहता हूँ कि वो सारी गलतियाँ करें जो मैंने करी थी. मैं उस समय टीम इंडिया के साथ था. मैं उनसे तीन साल पहले से वहां था, मैंने अपने तीन-चार साल संघर्ष किया है. मैं इस दौरान खुद को साबित करने की कोशिश कर रहा था.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई वही गलती करता है और मैं उसे नही रोकता हूँ, तो ये मेरी गलती है. मैंने भी अपने करियर की शुरुआत में ये गलतियाँ की है. जैसा की युवी ने कहा कि वो सिर्फ एक बार ही कहते है. लेकिन मैं नही चाहता हूँ कि कोई वही गलती एक से ज्यादा बार करें, क्योंकि ये किसी भी खिलाड़ी के करियर का सबसे जरूरी भाग होता है.
The post वर्षो बाद विराट ने बताया वो राज क्यों करते हैं युवराज का सम्मान, कहा शुरुआत में युवी के इस सलाह ने बदल दिया करियर appeared first on SportzWiki Hindi.